Dhanbad News : टंडाबाड़ी बस्ती में फिर भू-धंसान, आंगनबाड़ी केंद्र व पीडीएस दुकान धंसे

Dhanbad News : टंडाबाड़ी बस्ती में फिर भू-धंसान, आंगनबाड़ी केंद्र व पीडीएस दुकान धंसे

Dhanbad News : सोनारडीह ओपी से महज कुछ दूरी पर स्थित टंडाबाड़ी बस्ती में गुरुवार की शाम 4.30 बजे एक बार फिर भू-धंसान की घटना से लोग सकते में हैं. हालांकि अब इस बस्ती में कोई नहीं रह रहा है. इसलिए कोई जानमाल का खतरा नहीं हुआ. भू-धंसान में पारस भुइयां, गोला भुइयां, बसंत भुइयां के खाली घरों दरार पड़ गयी, जिससे सभा धंस गये. एक आंगनबाड़ी केंद्र, एक पीडीएस दुकान व कैलाश हाड़ी का गैरेज भी धंस गया. घर 20 फीट से नीचे झुक गया है. सूचना मिलने पर आसपास के लोग वहां जुट गये. लोगों ने बताया कि अब यह बस्ती इतिहास बन गयी है. लेकिन कई रैयतों को अब तक पुनर्वास व मुआवजा नहीं मिला है. बता दें कि गत 31 मार्च की रात यहां जमींदोज से मोनू उरांव, गीता कुमारी, सरिता देवी की मौत हो गयी थी, जबकि 23 अप्रैल के भूं धसान से पूरी बस्ती जमींदोज की शिकार हो गयी थी. इसके बाद से लगातार यहां भू धंसान हो रहा है. अब तक बीसीसीएल ने 180 लोगों को बेलगड़िया शिफ्ट कराया है, बाकी लोग सिंदवारटांड़ में बस गये. अन्य लोग अपने पैतृक आवास व रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं. कुछ दिन पहले बस्ती के निकट कर्मकार टोला में भी भू-धंसान हुआ था. यह इलाका पूरी तरह से डेंजर जोन में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >