धनबाद में तेज आंधी-बारिश का कहर, ई-रिक्शा और दुकान पर गिरा पेड़

धनबाद में अचानक आई तेज आंधी-बारिश ने कहर बरपाया. एलसी रोड पर एक पेड़ गिर गया, जिससे ई-रिक्शा और एक दूध बूथ को भारी नुकसान पहुंचा. राहत की बात यह है कि ई-रिक्शा में सवार यात्री और चालक सुरक्षित बच निकले.

धनबाद. शहर के एलसी रोड में शुक्रवार की दोपहर तेज आंधी-बारिश के दौरान एक पेड़ अचानक ई-रिक्शा और दुकान पर गिर गया. हादसे में ई-रिक्शा सवार यात्री और चालक बाल-बाल बच गये. हालांकि, पेड़ गिरने से ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दुकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

ई-रिक्शा में सवार था यात्री

जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक विकास साव सरायढेला के नुतनडीह निवासी हैं. शुक्रवार की दोपहर वह ई-रिक्शा लेकर एलसी रोड से गुजर रहे थे. इसी दौरान तेज आंधी-बारिश के बीच सड़क किनारे लगा पेड़ अचानक ई-रिक्शा और पास स्थित दूध बूथ पर गिर गया. ई-रिक्शा में एक यात्री भी सवार था, लेकिन उसे चोट नहीं आयी.

ये भी पढ़ें: धनबाद में बैंक हड़ताल का व्यापक असर, 341 शाखाओं में लटके ताले; 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित

वाहन और दुकान क्षतिग्रस्त

पेड़ गिरने से ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, दूध बूथ को भी काफी नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. राहत की बात रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >