धनबाद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के बढ़ते प्रकोप के विरुद्ध व आमजन को इसके खतरों से आगाह करने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय परिसर से एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी. जिला समाज कल्याण कार्यालय व जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जागरूकता रथ रवाना किया गया. एसएसपी प्रभात कुमार और डीडीसी सन्नी राज ने संयुक्त रूप से ‘नशा मुक्त जागरूकता रथ’ को रवाना किया. एसएसपी श्री कुमार ने सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई. यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और सुदूर गांवों का दौरा करेगा. एसएसपी ने कहा कि नशा ना केवल एक व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है. इस अभियान की सफलता तभी संभव है जब जिले का हर नागरिक इसमें अपनी जिम्मेदारी समझे. वहीं डीडीसी श्री राज ने जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं और अपने आस-पास के क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी समेत महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, स्कूली बच्चे समेत समाहरणालय के कर्मी मौजूद थे.
Dhanbad News: नशा परिवार व समाज को करता है बर्बाद : एसएसपी

Dhanbad News: नशा परिवार व समाज को करता है बर्बाद : एसएसपी
Copied link
Dhanbad News: नशा मुक्त समाज के लिए जनभागीदारी जरूरी, नशा मुक्त समाज को लेकर जागरूकता रथ किया गया रवाना.