धनबाद: सिनीडीह में मकानों में दरार पड़ने से दहशत, परिवारों ने खाली किया घर

Dhanbad News: धनबाद के सिनीडीह भू-धंसान की संभावना से दहशत फैल गई. मकानों में दरारें पड़ने और चरमराहट की आवाज आने के बाद कई परिवारों ने घर खाली कर दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

अजय प्रसाद की रिपोर्ट

Dhanbad News: धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के सिनीडीह लफड़ा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह भू-धंसान की आशंका से इलाके में दहशत फैल गई. धनबाद के टांडाबारी में भू-धंसान की घटना में तीन लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोग पहले से ही सहमे हुए थे. ऐसे में इलाके के तीन मकानों में अचानक दरारें पड़ने और घरों से चरचराहट की आवाज आने के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. 

परिवारों ने खाली किए मकान 

सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. स्थिति को गंभीर देखते हुए लक्ष्मण भुइया, सूरज भुइया और करण भुइया समेत अन्य परिवारों ने अपने-अपने घरों का सामान बाहर निकालकर मकान खाली कर दिया. लोगों का कहना है कि लगातार जमीन धंसने की आशंका बनी हुई है. जिससे किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता. 

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने भाजपा नेता गोरचंद बाउरी और मुखिया प्रतिनिधि बिट्टू चौहान के नेतृत्व में बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, उचित मुआवजा और सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग उठाई. सूचना मिलने के बाद बीसीसीएल प्रबंधन, सीआईएसएफ और मधुबन पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. बताया जा रहा है कि निजी कंपनी की ट्रांसपोर्टिंग सड़क भी भू-धंसान की चपेट में आ रही है, जिससे आवागमन पर खतरा मंडराने लगा है.

यह भी पढ़ें: पिनराई विजयन पर ED की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड में वामदलों का देशव्यापी आंदोलन, 29 मई से प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >