धनबाद में पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल बन गया है. महज आठ दिन के भीतर प्रिंस खान गिरोह के साथ पुलिस का दूसरा एनकाउंटर अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है. ताजा घटना 16 मार्च को भागाबांध ओपी क्षेत्र के केंदुआडीह बस्ती के पास घटी. यहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि एक अपराधी भागने के दौरान घायल हो गया.
मुठभेड़ में पलामू के अपराधी अमन सिंह उर्फ कुबेर और धनबाद के विक्की डोम को गोली लगी. दोनों को घायल अवस्था में पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. वहीं भागने के दौरान गिरने से वासेपुर के अफजल का पैर टूट गया. पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया. तीनों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया है.Dhanbad News: आठ दिन में धनबाद पुलिस का दूसरा एनकाउंटर, अपराधियों में दहशत

Dhanbad News: आठ दिन में धनबाद पुलिस का दूसरा एनकाउंटर, अपराधियों में दहशत
Copied link
धनबाद में पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल बन गया है. महज आठ दिन के भीतर प्रिंस खान गिरोह के साथ पुलिस का दूसरा एनकाउंटर अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है.