तकनीकी दक्षता और अनुसंधान कौशल में धनबाद पुलिस बनी ओवरऑल चैंपियन, कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का समापन

धनबाद पुलिस ने कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में अपना परचम लहराया है. तकनीकी, वैज्ञानिक अनुसंधान और व्यावसायिक दक्षता से जुड़ी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर धनबाद जिला ओवरऑल डिस्ट्रिक्ट चैंपियन बना. समापन समारोह में बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि रहे.

Dhanbad News: धनबाद पुलिस केंद्र स्थित सभागार में आयोजित तीन दिवसीय कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का शुक्रवार को समापन हो गया. प्रतियोगिता में धनबाद और बोकारो जिले के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने तकनीकी, वैज्ञानिक अनुसंधान और व्यावसायिक दक्षता से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर धनबाद जिला ओवरऑल डिस्ट्रिक्ट चैंपियन बना, जबकि बोकारो उपविजेता रहा.

समापन समारोह में बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, एडिशनल एसपी (चास) वेदांत शंकर सहित धनबाद और बोकारो के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.


पुलिस ड्यूटी मीट से बढ़ती है कार्यकुशलता : आईजी

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस ड्यूटी मीट का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता, तकनीकी दक्षता और वैज्ञानिक अनुसंधान क्षमता को और बेहतर बनाना है. वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने आयोजन समिति, निर्णायकों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों को अपने कौशल को निखारने का अवसर देती हैं.


शैलेंद्र पासवान बने ओवरऑल इंडिविजुअल चैंपियन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में फोरेंसिक साइंस, फिंगर प्रिंट, फोटोग्राफी और अन्य तकनीकी स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शैलेंद्र पासवान ओवरऑल इंडिविजुअल चैंपियन बने, जबकि मंजीत कुमार उपविजेता रहे. कई अन्य स्पर्धाओं में भी धनबाद और बोकारो के पुलिसकर्मियों ने बेहतर प्रदर्शन किया.


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन

समापन समारोह के दौरान राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट के लिए कोयला क्षेत्र की टीम का भी चयन किया गया. चयनित प्रतिभागियों में मंजीत कुमार, शैलेंद्र पासवान, सचिन रौशन, नील कमल लकड़ा, रंजन कुमार राम, असीत कुमार सिंह, कांति विलास अविनाश, सरोज कुमार, नौशाद अली, मोहम्मद आलम अंसारी, जितेश कुमार, मनोहर कुमार गोराई, ओम प्रकाश कुमार राम और राजू गोप शामिल हैं. ये प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोयला क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj ambasta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >