Dhanbad News : पुलिस जुल्म के खिलाफ लड़ाई जारी रखें : चंद्रदेव महतो

Dhanbad News : पुलिस जुल्म के खिलाफ लड़ाई जारी रखें : चंद्रदेव महतो

Dhanbad News : विभूति महतो के शहादत दिवस पर बलियापुर स्थित विभूति मैदान में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा में मुख्य अतिथि विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि पुलिस जुल्म के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक पर कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है. इससे युवाओं में सरकार के प्रति आक्रोश है. विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा. सभा को गणेश महतो, सुरेश प्रसाद, पूर्व मुखिया जंग बहादुर महतो, बैजनाथ राम, वृंदा पासवान, रघुनंदन सिंह, सीमा देवी, लखन गोराईं, काशीनाथ मंडल, नलिन महतो, मेघु महतो ने भी संबोधित किया. संचालन देवाशीष पांडेय ने किया. इससे पूर्व विभूति महतो की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया. विभूति महतो की प्रतिमा पर उनकी पत्नी कुसुम देवी, देवाशीष पांडेय, शीतल दत्ता, रजत महतो, संतोष महतो, विजय रजक, दिलीप कुमार महतो, हीरालाल मोदक आदि ने माल्यार्पण किया. इससे पूर्व मशाल जुलूस निकाला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >