Dhanbad News: खोकरापहाड़ी डकैती मामले में युवक हिरासत में

Dhanbad News: कालूबथान पुलिस उरमा गांव निवासी राज अहमद उर्फ भुंदा अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

कालूबथान ओपी क्षेत्र के खोकरापहाड़ी स्थित उत्तम गोराईं की गल्ला दुकान में मंगलवार की रात डकैती मामले में कालूबथान पुलिस उरमा गांव निवासी राज अहमद उर्फ भुंदा अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. चर्चा है कि बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंगियाटांड़ में हुए छिनताई मामले में भी उसकी संलिप्तता है. बुधवार की दोपहर बलियापुर पुलिस कालूबथान ओपी पहुंची और पकड़े गये युवक से पूछताछ कर रही है. इधर, दुकानदार उत्तम गोराईं का कहना है कि मंगलवार को विवाह का लगन होने के कारण देर रात तक दुकान खुली थी. अचानक बाइक से पांच अपराधी पहुंचे, जो मुंह में गमछा बांध रखे थे. अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाते गल्ला में रखे रुपये तथा घर की महिलाओं के गले से सोने की चेन लूट कर फरार हो गये. इस दौरान एक अपराधी ने कहा कि कल फिर आयेंगे. डेढ़ लाख रुपये रख देना. उसने बताया कि दो माह पहले भी दो लाख की डकैती हुई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >