Dhanbad News : परिवहन विभाग ने स्कूलों को भेजा सेफ्टी ऑडिट कराने को लेकर दूसरा रिमाइंडर

Dhanbad News : स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है, एक सप्ताह के भीतर रोड सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का अंतिम आदेश दिया गया है.

धनबाद, स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है. पहले जारी निर्देश के बावजूद अनुपालन नहीं होने पर अब स्कूल प्रबंधन को दूसरा रिमाइंडर सोमवार को भेजा गया है व एक सप्ताह के भीतर रोड सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का अंतिम आदेश दिया गया है. जिला परिवहन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी (जिला सड़क सुरक्षा समिति) दिवाकर सी द्विवेदी ने सभी निजी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे अपने द्वारा संचालित स्कूल बसों का अनिवार्य रूप से रोड सेफ्टी ऑडिट करायें. यह निर्देश सीबीएसइ और सीआइएससीइ बोर्ड से जुड़े सभी स्कूलों पर लागू होगा. आदेश के अनुसार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नामित छह एजेंसियों से ही यह ऑडिट कराया जाना है. विभाग ने बताया कि इस संबंध में पहले भी झारखंड सरकार और जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से निर्देश जारी किए गए थे. बावजूद कई विद्यालयों ने अब तक रोड सेफ्टी ऑडिट की रिपोर्ट जमा नहीं की है, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है. निर्देश दिया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर ऑडिट कराकर उसकी रिपोर्ट आवश्यक साक्ष्यों के साथ कार्यालय में जमा करें. तय समयसीमा के भीतर अनुपालन नहीं करने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >