Dhanbad News: धनबाद व गोमो के रास्ते चलने वाली कई ट्रेनों का बदला मार्ग

Dhanbad News: उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर जंक्शन स्टेशन के यार्ड रि-मॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य जायेगा.

धनबाद, उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर जंक्शन स्टेशन के यार्ड रि-मॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य किया जाना है. इस कारण धनबाद व गोमो के रास्ते चलने वाले कई गाड़ियों का मार्ग बदल दिया गया है. गोमो के रास्ते चलने वाली 15021 शालीमार गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी. ट्रेन 12, 19 व 26 मई को पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-वाराणसी जं-वाराणसी सिटी-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी. गोरखपुर से 18 एवं 25 मई को चलने वाली 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं-पं दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते चलाई जायेगी. धनबाद के रास्ते चलने वाली ट्रेन संख्या 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस सात, 14 व 21 मई को परिवर्तित मार्ग पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी के रास्ते चलायी जायेगी. गाजीपुर सिटी से 15 व 22 मई को चलने वाली 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी. इन चारों गाड़ियों का ठहराव जौनपुर स्टेशन पर नहीं होगा. वहीं गोमो के रास्ते चलने वाली 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस टाटा से चार, छह, 11, 13, 18, 20 व 25 मई को परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी. इस गाड़ी का ठहराव शाहगंज व अयोध्या कैंट स्टेशनों पर नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >