Dhanbad News: डॉ आंबेडकर के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Dhanbad News: जिलेभर में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. जगह-जगह लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई. विभिन्न गांवों व मोहल्लों से जुलूस निकाले गये.

धनबाद, जिलेभर में मंगलवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. रविदास समाज संघर्ष समिति, नेशनल फेडरेशन ऑफ आंबेडकर मिशन, जयभीम सेना, भीम आर्मी व जगह-जगह के आंबेडकर क्लबों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई. विभिन्न गांवों व मोहल्लों से जुलूस निकाले गये. लोग बाइक व पैदल मार्च करते हुए, डीजे की धुन पर नाचते-गाते व बाबा साहेब के जयकारे लगाते हुए डीआरएम ऑफिस स्थित आंबेडकर चौक पहुंचे. वहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. छोटा खरिकाबाद कुसुंडा, सुगीयाडीह, बरटांड़, सरायढेला थाना मोड़, बाघमारा और प्रेमचंद नगर सहित कई इलाकों से बड़ी संख्या में लोग जुलूस के रूप में शामिल हुए. वहीं रात में भी कई गांवों में जयंती कार्यक्रम आयोजित किये गये.

आंबेडकर चौक धनबाद में नेशनल फेडरेशन ऑफ आंबेडकर मिशन की ओर से बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शशिभूषण कुमार व संचालन दिलीप राम ने किया. इस दौरान उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार सहित पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल, कांग्रेस नेता शमशेर आलम, जय प्रकाश चौरसिया, शिव बालक पासवान, रणधीर कुमार, संतोष कुमार बौद्ध, मंटूदास और परमेश्वर दास ने भी माल्यार्पण किया. वक्ताओं ने समाज को एकजुट करने और बाबा साहेब के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया. कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहेब का अहम योगदान है और उनके द्वारा लिखे गए संविधान की वजह से देश एकजुट है. आयोजकों ने कहा कि वे बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज को संगठित करेंगे और वंचित वर्ग के हक और अधिकार की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे.

इनका रहा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में शांतनु चंद्रा, शशिभूषण कुमार, मिथिलेश प्रसाद, शिव बालक पासवान, संतोष कुमार बौद्ध, रंजीत दास, दिलीप राम नोनिया, कैलाश दास, तरुण कुमार, रंजन दास, अजय दास, गणपत महतो, मुकुंद रविदास, गणेश दास, अशोक पासवान, रमेश कुमार दास, फागुदास और भोला दास सहित कई लोगों का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >