Dhanbad News: लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन

Dhanbad News: कोल इंडिया ने किया 734.38 मिलियन टन कोयला उत्पादन, कोयला मंत्रालय की ओर से दी गयी जानकारी.

धनबाद, देश ने ऊर्जा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 20 मार्च को लगातार दूसरे वर्ष एक अरब टन कोयला उत्पादन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है. कोयला मंत्रालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गयी है.

देश में सिर्फ कोल इंडिया की बात करें तो उसकी सभी सहायक कंपनियों में मिल कर चालू वित्त वर्ष में अबतक कुल 734.38 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है. इसमें बीसीसीएल ने 33.77 मिलियन, इसीएल ने 49.08 मिलियन टन व सीसीएल ने 77.30 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है. एनसीएल को छोड़ कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों अपने लक्ष्य से पीछे चल रही है. यही कारण है कि कोल इंडिया ने अपने 875.25 मिलियन टन वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले अबतक 734.38 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है. इस दौरान कंपनी का उत्पादन ग्रोथ 1.73 प्रतिशत निगेटिव है.

विभिन्न एजेंसियों और हितधारकों के समन्वित प्रयासों का यह परिणाम

मंत्रालय के मुताबिक यह उपलब्धि भारत की बढ़ती ऊर्जा आत्मनिर्भरता और औद्योगिक क्षेत्रों को निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. कोयला क्षेत्र में विभिन्न एजेंसियों और हितधारकों के समन्वित प्रयासों का यह परिणाम है. बढ़ते और स्थिर कोयला उत्पादन के कारण देश की ऊर्जा मांग को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सका है. विशेष रूप से कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांटों में रिकॉर्ड स्तर पर कोयले का भंडारण बनाये रखने में इस उपलब्धि ने अहम भूमिका निभाई है, जिससे बिजली क्षेत्र को मजबूती मिली है. मंत्रालय ने पारदर्शी और प्रदर्शन-उन्मुख कार्य प्रणाली पर जोर देते हुए नीतिगत सुधार, सख्त निगरानी और हितधारकों के साथ बेहतर तालमेल को प्राथमिकता दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >