Dhanbad News: उत्पादन, गुणवत्ता व सुरक्षा से समझौता नहीं : सीएमडी

Dhanbad News: बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में जीएम समन्वय की बैठक आयोजित, कंपनी के समग्र कार्य निष्पादन, कोयला उत्पादन, डिस्पैच, गुणवत्ता तथा परिचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गयी.

धनबाद, बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में सोमवार को जीएम समन्वय की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने की. कंपनी के समग्र कार्य निष्पादन, कोयला उत्पादन, डिस्पैच, गुणवत्ता तथा परिचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गयी. सीएमडी श्री अग्रवाल ने उत्पादन और स्टॉक की समीक्षा के दौरान कहा कि किसी भी परिस्थिति में कोयला उत्पादन प्रभावित नहीं होना चाहिए. स्टॉक प्रबंधन को प्रभावी बनाते हुए डिस्पैच को प्राथमिकता दी जाये. सभी क्षेत्र को उत्पादन व डिस्पैच में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करें. परिवहन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि डिस्पैच प्रणाली को और अधिक मजबूत एवं सुचारू बनाया जाये, ताकि उत्पादित कोयले का समयबद्ध उठाव सुनिश्चित हो सके. उन्होंने अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का स्पष्ट रूप से निर्वहन करने तथा प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए. सीएमडी ने कोयले की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है. यदि कहीं से गुणवत्ता संबंधी शिकायत मिलती है तो संबंधित महाप्रबंधक तत्काल कार्रवाई करते हुए उसका समाधान सुनिश्चित करें. सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सीएमडी ने खदानों में सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, दुर्घटना मुक्त कार्य वातावरण बनाये रखने तथा अवैध खनन एवं कोयला चोरी पर सतर्क निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये. निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह ने सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधकों से उत्पादन लक्ष्य, उपलब्धि, डिस्पैच और जमीनी स्तर पर आ रही बाधाओं की जानकारी ली तथा उनके समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिये. बैठक में निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी-परियोजना एवं योजना) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, डीआइजी सीआइएसएफ जेके तिवारी, सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >