धनबाद, स्वच्छता सर्वेक्षण की उलटी गिनती शुरू हो गयी है. दिल्ली की टीम धनबाद के विभिन्न वार्डों में सर्वेक्षण कर रही है. आम नागरिकों से सिटीजन फीडबैक लिया जा रहा है. इसी के आधार पर रैंकिंग तय की जायेगी. धनबाद नगर निगम ने निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सिटीजन फीडबैक में भाग लेने की अपील की है. नगर निगम का कहना है कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से धनबाद शहर को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान मिल सकता है. नगर निगम के अधिकारी के मुताबिक भारत सरकार, आवास एवं शहरी मंत्रालय द्वारा जारी लिंक https://cf.sbmurban.org पर जाकर अथवा ‘Swachh Survekshan Urban – Citizen Feedback’ मोबाइल ऐप एवं QR Code के माध्यम से अपना फीडबैक दर्ज कर सकते हैं. नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं फीडबैक देने के साथ अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि धनबाद स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन कर सके.
Dhanbad News : नगर निगम की अपील : धनबाद की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने में करें सहयोग

Dhanbad News : नगर निगम की अपील : धनबाद की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने में करें सहयोग
Copied link
Dhanbad News : स्वच्छता सर्वेक्षण की उलटी गिनती शुरू, पोर्टल, एप या क्यू आर कोड स्कैन कर दे सकते हैं फीडबैक.