Dhanbad News: सरकारी स्कूलों के 1000 विद्यार्थियों को डिजिटल स्किल्स की ट्रेनिंग देगी बीसीसीएल

Dhanbad News: बीसीसीएल और आइआइटी आइएसएम के बीच एमओयू, 10 से 20 स्कूलों में चलेगा पायलट प्रोजेक्ट.

धनबाद, बीसीसीएल ने जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल की है. इस कड़ी में बीसीसीएल और आइआइटी (आइएसएम) धनबाद के बीच ‘नयी पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए डिजिटल कौशल विकास पायलट परियोजना’ के क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गया. इस परियोजना के तहत धनबाद जिले के 10 से 20 सरकारी स्कूलों के करीब 1000 विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को डिजिटल अपस्किलिंग से जोड़ते हुए उन्हें जरूरी डिजिटल कौशल उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य के करियर अवसर भी बेहतर हो सकें. एमओयू हस्ताक्षर समारोह में बीसीसीएल के सीएसआर विभाग के विभागाध्यक्ष सुरेंद्र भूषण, सीएसआर टीम के सदस्य तथा आइआइटी आइएसएम के प्रबंधन अध्ययन एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो शशांक बंसल आदि उपस्थित थे. बीसीसीएल प्रबंधन ने बताया कि यह पहल केवल तकनीकी प्रशिक्षण तक सीमित नहीं होगी, बल्कि विद्यार्थियों में डिजिटल समझ, आधुनिक सीखने की क्षमता और भविष्य के रोजगारपरक कौशल को भी विकसित करेगी. इससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने में मदद मिलेगी. शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में बीसीसीएल की यह पहल जिले के बच्चों के लिए नयी संभावनाओं के द्वार खोल सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल शिक्षा से जुड़ी ऐसी योजनाएं ग्रामीण और शहरी पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के बीच कौशल अंतर को कम करने में भी अहम भूमिका निभायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >