धनबाद, हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी व हत्या की घटना के विरोध में धनबाद भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को शहर के रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया. नेतृत्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह व संचालन जिला मंत्री रीता यादव ने किया. धरना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार इस पर नियंत्रण पाने में विफल साबित हो रही है. घटना को बेहद दुखद और शर्मनाक बताते हुए कहा कि इससे पूरे समाज में आक्रोश है. महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं दिख रही है. साथ ही मांग की गयी कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर जल्द न्याय सुनिश्चित की जाये. आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता के अलावा अन्य शामिल थे.
Dhanbad News: विष्णुगढ़ दरिंदगी कांड के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का धरना प्रदर्शन

Dhanbad News: विष्णुगढ़ दरिंदगी कांड के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का धरना प्रदर्शन
Copied link
Dhanbad News: दोषियों को सख्त सजा की मांग, अनुमंडल पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया.