बच्चे अनुशासन तोड़ेंगे, तो आप होंगे जिम्मेदार, BBKMU ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में टीम भेजने से पहले ली अभिभावक की अंडरटेकिंग

Dhanbad News: विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीकेएमयू) ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने जा रहे छात्रों के अभिभावकों से अंडरटेकिंग ली है. उनसे लिखवाया है कि अगर बच्चे अनुशासनहीनता करते हैं, तो इसके लिए उनके माता-पिता जिम्मेदार होंगे.

Dhanbad News: अपने पिछले अनुभव से सबक लेते हुए बीबीएमकेयू प्रशासन ने नोएडा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने वाले छात्रों के अभिभावकों से अंडरटेकिंग ली है. इसमें कहा गया है कि आपके बच्चे अनुशासन नहीं तोड़ेंगे. एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआइयू) द्वारा मार्च के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की 35 सदस्यीय टीम भाग लेगी. यह टीम आठ इवेंट्स के साथ कल्चरल प्रोसेशन में भी हिस्सा लेगी. टीम में 23 विद्यार्थी, आठ सहयोगी, कोच, टीम मैनेजर के रूप में चार शिक्षक शामिल हैं. टीम आगामी 28 फरवरी को नोएडा (गाजियाबाद) के लिए बस से रवाना होगी. इस बार टीम धनबाद से बस से नोएडा जायेगी. इस वर्ष एआइयू का राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जायेगा. यह महोत्सव मार्च के पहले सप्ताह में संपन्न होगा.

प्रतिभागी अनुशासनहीन हुए तो अभिभावक जिम्मेदार

टीम को नोएडा रवाना करने से पहले रविवार को सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के अभिभावकों को बुलाकर उनसे लिखित अंडरटेकिंग ली गयी. इसमें कहा गया है कि अगर प्रतिभागियों द्वारा अनुशासनहीनता की जाती है, तो उसके लिए अभिभावक स्वयं जिम्मेदार होंगे. साथ ही यदि कोई प्रतिभागी अनुशासनहीनता का दोषी पाया जाता है और उस पर कोई कार्रवाई होती है, तो अभिभावक उस पर कोई आपत्ति नहीं करेंगे. पहले कुछ अभिभावकों ने इस अंडरटेकिंग पर आपत्ति जतायी, लेकिन बाद में सभी ने सहमति जताते हुए उस पर हस्ताक्षर कर दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पिछले अनुभव से सबक

गौरतलब है कि जनवरी में क्षेत्रीय युवा महोत्सव के लिए रवाना होने के समय कुछ छात्रों और अभिभावकों ने बस की व्यवस्था को लेकर विरोध किया था. उस समय एनएसी की बस से टीम को ले जाने पर आपत्ति जतायी गयी थी. विरोध के बाद बस को बदला गया था. इसके अलावा, क्षेत्रीय युवा महोत्सव के दौरान एक छात्र ने अनुशासन का उल्लंघन भी किया था. इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव से पहले अभिभावकों से अंडरटेकिंग ली गयी है.

इन इवेंट्स में टीम लेगी हिस्सा

  • लाइट वोकल (इंडियन)
  • वन एक्ट प्ले
  • कोलाज
  • वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल सोलो
  • इलोक्यूशन
  • ग्रुप सांग (इंडियन)
  • माइम
  • कार्टूनिंग

इसे भी पढ़ें

बंगाल एसटीएफ और रांची एटीएस की टीम ने गिरिडीह में किया गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार जब्त, 6 गिरफ्तार

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत का रांची में मना जश्न, देखें Video

बिना पढ़ाये फार्मेसी की डिग्री बांटने की शिकायत के बाद अनिवार्य होगी आधारयुक्त बायोमीट्रिक अटेंडेंस

तेलंगाना के सुरंग में फंसे 4 श्रमिकों के परिजनों की टूट रही उम्मीद, सभी मजदूरों की तस्वीरें यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >