Dhanbad News: गोमो होकर चलेगी आनंद विहार टर्मिनस-खुर्दा रोड-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल

Dhanbad News: यात्रियों की सुविधा के लिए एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने की रेलवे की ओर से की गयी तैयारी, मिलेगी राहत.

धनबाद, यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनल और खुर्दा रोड के बीच एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलायी जायेगी. रेलवे की ओर से इसकी तैयारी की गयी है. यह ट्रेन गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा और पहाड़पुर मार्ग से होकर चलेगी. इस विशेष ट्रेन के परिचालन से दिल्ली और ओडिशा के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी, खासकर उन यात्रियों को जो मध्य एवं पूर्वी भारत के प्रमुख शहरों से होकर यात्रा करते हैं.

21 अप्रैल से 12 मई तक होगा परिचालन

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04065 खुर्दा रोड-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल का संचालन 21 अप्रैल से 12 मई तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा. वहीं ट्रेन संख्या 04066 आनंद विहार टर्मिनल-खुर्दा रोड स्पेशल 20 अप्रैल से 11 मई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन गाजियाबाद, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑनसोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया जंक्शन, पहाड़पुर, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमो, आद्रा, बांकुड़ा, विष्णुपुर, मिदनापुर, हिजली, बालासोर, भद्रक, जाजपुर केंझर रोड, कटक और भुवनेश्वर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >