Dhanbad News: सदर अस्पताल में बच्चा बदलने का आरोप, हंगामा

Dhanbad News: परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी, लगाये गये आरोप.

धनबाद, सदर अस्पताल में मंगलवार को बच्चा बदलने के आरोप को लेकर हंगामा हुआ. टुंडी के पांडेडीह की रहने वाली पिंकी देवी ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पुत्र को जन्म दिया था, जबकि उन्हें पुत्री सौंप दी गयी. इस आरोप के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी.

जानकारी के अनुसार पिंकी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर उनके पति अशोक रविदास ने सोमवार देर रात उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. मंगलवार सुबह करीब सात बजे डॉक्टरों ने ऑपरेशन के माध्यम से डिलीवरी करायी. परिजनों का दावा है कि ऑपरेशन के बाद पिंकी देवी ने खुद बताया कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है, लेकिन बाद में अस्पताल कर्मियों ने उन्हें बेटी सौंप दी. इस घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. हंगामे की सूचना मिलते ही धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया.

पति ने धनबाद थाना में दर्ज कराई शिकायत

हंगामा के बाद में अशोक रविदास धनबाद थाना पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं इस पूरे मामले में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बच्चा बदलने के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि मंगलवार को अस्पताल में केवल एक ही डिलीवरी हुई है, ऐसे में बच्चा बदलने की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, उन्होंने परिजनों की संतुष्टि के लिए बुधवार को पूरे मामले की पुनः जांच कराने की बात कही है. इधर, धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >