Dhanbad News: प्रदेश कांग्रेस कमेटी में धनबाद के 20 नेताओं को मिली जगह

Dhanbad News: को-ऑर्डिनेशन से लेकर इलेक्शन मैनेजमेंट तक धनबाद की मजबूत हिस्सेदारी, कई का पत्ता कटा व कई नये को मिला मौका.

धनबाद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में धनबाद का दबदबा साफ नजर आ रहा है. नवगठित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में धनबाद के 20 नेताओं को जगह दी गयी है. इस फेरबदल में जहां कई पुराने चेहरों का पत्ता कट गया, वहीं कई नए चेहरों को मौका मिला है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश को-ऑर्डिनेशन कमेटी में धनबाद से अजय कुमार दुबे, ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, मदन महतो व पूर्णिमा नीरज सिंह को शामिल किया गया है. वहीं इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी व राजनीतिक मामलों की समिति में जलेश्वर महतो को जिम्मेदारी दी गयी है. पूर्व जिप सदस्य अशोक सिंह, युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, गजेंद्र सिंह और शमशेर आलम को प्रदेश महासचिव बनाया गया है. इसके अलावा सुल्तान अहमद खान को उपाध्यक्ष, पूर्व जिप सदस्य दुर्गा दास, मनोज यादव, पंकज मिश्रा, पप्पू पासवान व राशिद रजा अंसारी को सचिव बनाया गया है. पिंटू तुरी, शाहिदा कमर व उषा पासवान को सह सचिव की जिम्मेदारी मिली है, जबकि पार्षद समिति समन्वयक के रूप में मुख्तार खान व रवींद्र कुमार वर्मा को स्थान दिया गया है. पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो को प्रदेश चुनाव प्रबंध कमेटी का सदस्य बनाया गया है.

प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई

कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई दी है. नये प्रदेश पदाधिकारियों को कई नेताओं ने बधाई दी है. बधाई देने वालों में मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगी, दिलीप मिश्रा, राहुल राज, पप्पू कुमार तिवारी, अनिल साव, मोइन अंसारी, रास बिहारी यादव, हरेंद्र शाही, गोपाल धारी, अरविंद सैनी, कामता पासवान सहित दर्जनों नेताओं ने शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >