धनबाद मेयर चुनाव: स्क्रूटनी में फेल हुए 3 धुरंधर, किसी को कागजों ने दिया धोखा, तो कहीं उम्र बनी रोड़ा

Dhanbad Municipal Election: धनबाद नगर निगम मेयर चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) में 3 उम्मीदवारों के पर्चे रद्द कर दिये गये हैं. जानिए अखिलेश्वर महतो, डॉ. सुशील कुमार और पुष्पा कुमारी का नामांकन क्यों खारिज हुआ और अब मैदान में कितने प्रत्याशी बचे हैं.

Dhanbad Municipal Election, धनबाद : झारखंड में चल रहे नगर निकाय चुनाव के तहत धनबाद में मेयर पद के लिए दाखिल किये गये नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. जांच के दौरान कुल 33 नामांकन पत्रों में से 3 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया है. नामांकन रद्द होने की वजह दस्तावेज की कमी और आवश्यक जानकारियां पूरी तरह से दर्ज न होने के अलावा कम आयु सीमा भी बड़ी वजह है.

किन वजहों से रद्द हुआ नामांकन

जानकारी के अनुसार अखिलेश्वर महतो और डॉ. सुशील कुमार द्वारा दाखिल किये गये नामांकन पत्रों के साथ संलग्न एफिडेविट अधूरे पाये गये हैं. साथ ही शपथ पत्र में आवश्यक जानकारियां पूरी तरह से दर्ज नहीं होने के कारण भी दोनों उम्मीदवारों का नामांकन अमान्य घोषित कर दिया गया. वहीं 27 वर्षीय पुष्पा कुमारी का भी नामांकन कम आयु की वजह से रद्द कर दिया गया. आयु संबंधी नियमों का उल्लंघन होने के कारण निर्वाचन अधिकारी द्वारा उनका नामांकन स्वीकार नहीं किया गया.

Also Read: पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग परियोजना से 34 गांव होंगे प्रभावित, RTI में खुलासा

अब सिर्फ 30 उम्मीदवार बचे चुनाव में

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन पत्रों कीचाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवारों के नामांकन वैध, 11 लोगों के बीच जंग जांच के बाद चुनावी मुकाबले में अब 30 उम्मीदवार शेष बचे हैं. आयोग द्वारा शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है. नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी. इधर, नामांकन जांच की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं.

Also Read: चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवारों के नामांकन वैध, 11 लोगों के बीच जंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >