Dhanbad Mayor Election: BJP के पूर्व विधायक, मेयर सहित आधा दर्जन लोगों ने ठोका चुनाव के लिए दावा

Dhanbad Mayor Election: धनबाद में मेयर चुनाव ने बड़ा अजीब मोड़ ले लिया है. भाजपा के आधे दर्जन से ज्यादा नेता मेयर के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं. इसमें पूर्व विधायक और पूर्व मेयर का नाम भी शामिल है.

प्रतीक पोपट
Dhanbad Mayor Election: धनबाद मेयर पद के लिये भाजपा के कई बड़े चेहरों ने अपना दावा पेश किया है. झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, रमा सिन्हा, प्रमोद लाला सहित कई और नेताओं ने पार्टी के सामने मेयर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. हालांकि, रायशुमारी से पहले पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने पर्चा दाखिल कर दिया है. वहीं, पूर्व विधायक संजीव सिंह ने पर्चा खरीद लिया है. बाकी बचे लोग भी चुनाव की तैयारी कर रहे है. गुरुवार को भाजपा की रायशुमारी समिति ने धनबाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. सारठ के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भाजपा की रायशुमारी समिति में शामिल है.

बैठक में मौजूद रहे सभी दावेदार

बैठक में झरिया की पूर्व विधायक रागिनी सिंह जो पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी है वह भी उपस्थित रहीं. इसके अलावा दावा करने वालों में रमा सिन्हा और प्रमोद लाला भी बैठक में शामिल थे. रायशुमारी में फिलहाल कोई बात नहीं बन पाई है. झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी के सामने मेयर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. पार्टी निर्णय लेगी. दलगत चुनाव नहीं होने के कारण पार्टी के कई लोग चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं. अब आगे पार्टी को निर्णय करना है कि कौन उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा और कौन बैठेगा.

क्या कहा दावेदारों ने

भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद लाला ने कहा कि वह पार्टी के आजीवन सदस्य हैं. पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी उसे निभाया है. कभी पार्टी से कुछ नही मांगा है. इस बार मेयर चुनाव में पार्टी की तरफ से समर्थन मांगा है. पार्टी मौका देती है तो चुनाव लड़ेंगे. अगर पार्टी ने मौका नहीं दिया तो चुनाव नही लड़ेंगे. वहीं, रमा सिन्हा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य धनबाद का विकास करना है. कई लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं, उनमें से एक वह भी हैं. सभी ने अपनी दावेदारी पेश की है.

रणधीर सिंह ने कहा कि पार्टी रायशुमारी के लिये भेजी है. दलगत चुनाव नहीं होने के कारण कई पार्टी के लोग मेयर पद के लिये चुनाव लड़ना चाहते हैं. सभी के नामों पर विचार किया जा रहा है. रायशुमारी के बाद प्रदेश कमिटी को रिपोर्ट भेजा जाएगा. पार्टी के बड़े नेता इसपर फैसला लेंगें. पार्टी का प्रयास है कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी चुनाव लड़े.

इसे भी पढ़ें: 

पलामू के गम्हरिया में दामाद ने चाकू से हमला कर ससुर की हत्या की, पत्नी-साली घायल

एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव के हस्तक्षेप पर माने जगन्नाथपुर के आंदोलनकारी, बंद और मशाल जुलूस स्थगित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >