कतरास (धनबाद) से विनय वर्मा की रिपोर्ट
Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद स्थित कैलूडीह मैदान के पास बुधवार देर रात एक बजे काेयले के अवैध धंधे में वर्चस्व को ले दो गुटों में गोलीबारी हुई. अंधाधुंध फायरिंग में दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए. इनमें छाताबाद निवासी मो. तौसिफ, नीतीश कुमार यादव और एक अन्य व्यक्ति शामिल है. तौसिफ के कंधे में गोली लगी है. डॉक्टरों ने उसे दुर्गापुर रेफर किया है. वहीं, नीतीश और एक अन्य निचितपुर क्लिनिक में इलाजरत हैं. नीतीश की जांघ में गोली लगी है.
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, कतरास थानेदार प्रवीण कुमार, कतरास अंचल इंस्पेक्टर मो रुस्तम हमारा समेत कई थानों और ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच गई. बताया जाता है कि स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग छाताबाद मैदान की तरफ से आए और कैलूडीह मस्जिद भवन के पास अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भागने लगे. इस दौरान दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग की. बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है. गोलीबारी में शामिल लोगों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: रिम्स में डॉक्टरों की मनमानी, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों पर 5000 रुपये का आर्थिक बोझ
यह भी पढ़ें: Jamshedpur: कोल्हान में पहले यात्री ट्रेन गुजरेगी, फिर मालगाड़ी को मिलेगा पास, रेलवे की बड़ी पहल
