Dhanbad Crime News: धनबाद की पुटकी में गोलीबारी में 45 साल के व्यक्ति की मौत, पड़ोसी पर हत्या का आरोप

Dhanbad Crime News: धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के न्यू सुदामाडीह कॉलोनी में देर रात गोलीबारी की घटना में 45 साल अजय कुमार सिंह की मौत हो गई. परिजनों ने पड़ोसी टीटू सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है. विवाद के बाद सीने में गोली मारी गई, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

Dhanbad Crime News: झारखंड के धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के न्यू सुदामाडीह कॉलोनी करकेंद में बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई. इस वारदात में 45 साल के अजय कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

अस्पताल ले जाते वक्त बिगड़ी हालत

परिजनों के अनुसार, गोली लगने के बाद अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के तुरंत बाद उन्हें पाटलिपुत्र अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एसएनएमसीएच (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल) रेफर कर दिया. लेकिन, एसएनएमसीएच में जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बेटे का पड़ोसी पर गोली मारने का आरोप

गोलीबारी की घटना के शिकार अजय सिंह के बेटे अविनाश कुमार ने पड़ोस में रहने वाले टीटू सिंह पर अपने पिता की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है. अविनाश के मुताबिक, किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी. अविनाश ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान टीटू सिंह ने अजय सिंह पर फायरिंग कर दी. गोली सीधे उनके सीने में लगी, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई.

वारदात के बाद आरोपी फरार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी टीटू सिंह मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुटकी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. इलाके में छानबीन की गई और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

आपसी रंजिश का मामला

पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि पहले अजय सिंह और आरोपी टीटू सिंह के संबंध अच्छे थे, लेकिन पिछले दो-चार महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इसी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है.

गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी

थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें: Bokaro Crime News: जगदंबा कोल फैक्ट्री की मालकिन पर गोलीबारी, मां-बेटे की मुश्किल से बची जान

इलाके में दहशत, परिवार में मातम

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. अजय सिंह निजी चालक के रूप में काम करते थे और परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य बताए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Chaibasa Crime News: झारखंड के सारंडा में कोबरा बटालियन के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >