Dhanbad News: धनबाद कोर्ट को तीसरी बार बम से उड़ाने की मिली धमकी

धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की एक बार फिर धमकी मिली. गुरुवार को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद फिर पुलिस हरकत में आयी. पुलिस ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली.

धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की एक बार फिर धमकी मिली. गुरुवार को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद फिर पुलिस हरकत में आई. गुरुवार को दिन में 11 बजे धमकी भरा मेल आया. जिसके बाद धनबाद थाना की पुलिस तत्काल हरकत में आई और खोजी कुत्तों की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली गयी.

कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला

डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी मनोज पांडेय के साथ चलाये गये सर्च अभियान के दौरान कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गयी, हालांकि जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला. इस दौरान कोर्ट का कार्य भी किसी तरह से प्रभावित नहीं हुआ. जबकि धनबाद थाना के अलावा अलग बगल के थाना की पुलिस और पुलिस लाइन से जवान को बुला लिया गया. कोर्ट के सभी कमरा के लेकर जेल गेट तक अभियान चलाया गया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और धमकी देने वाले की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.

पहले भी मिल चुकी है धमकी

इससे पहले भी कोर्ट को दो बार इसी तरह की धमकी मिल चुकी है. पहली बार 25 फरवरी को कोर्ट उड़ाने की धमकी भरा मेल आया था, जिसके बाद जिला पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ सैकड़ों जवान पहुंच गये थे और पूरा कोर्ट परिसर खाली करवा दिया गया था, लेकिन उस दौरान भी कोई बम नहीं मिला था दूसरी बार 12 मार्च को धमकी और अब गुरुवार को धमकी भरा मेल मिला. लगातार मिल रही धमकियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है और आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >