जिले में शिक्षा और सड़क सुविधा की मजबूती के लिए तीन विकास योजनाओं पर काम शुरू होने जा रहा है. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल ने करीब 5.06 करोड़ रु की लागत वाली इन योजनाओं के लिए निविदा जारी कर दी है. इनमें चिरकुंडा के एसएचएमएस कॉलेज में आठ कमरे व चारदीवारी, निरसा के केएसजीएम कॉलेज में आठ कमरे, चारदीवारी व मुख्य द्वार और धनबाद सदर के नवाडीह में तीन पीसीसी सड़कों के निर्माण शामिल हैं.
15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन
निविदा के लिए ऑनलाइन आवेदन आठ से 15 सितंबर 2026 की शाम पांच बजे तक जमा लिये जायेगे. निविदा 18 सितंबर को खोली जायेगी. विभाग के अनुसार आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार होंगे.
केएसजीएम कॉलेज भवन का होगा विस्तार
चिरकुंडा के एसएचएमएस कॉलेज में 2.62 करोड़ रु की लागत से आठ नये कमरे और चहारदीवारी का निर्माण होगा. इसी तरह निरसा के केएसजीएम कॉलेज में 2.23 करोड़ रु से आठ नये कमरे, चहारदीवारी और मुख्य द्वार बनाये जायेंगे. ये सभी काम 12 माह में पूरे कर लेमे होंगे.
नवाडीह में 21.79 लाख से तीन पीसीसी सड़कें
धनबाद सदर के नवाडीह में 21.79 लाख रु से श्याम टावर मुख्य पथ से मांझी पोंडा मुख्य पथ तक पीसीसी सड़क तथा दो संपर्क पीसीसी पथ बनाये जायेंगे. इसे छह माह में पूरा कर लेना होगा.
