धनबाद: BCCL मुराइडीह कॉलोनी में 17 घंटे ठप रही बिजली, भीषण गर्मी में हाहाकार

Dhanbad BCCL News: धनबाद के बीसीसीएल बरोरा एरिया स्थित मुराइडीह श्रमिक कॉलोनी में बुधवार रात ट्रांसफार्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली 17 घंटे ठप रही. विधायक शत्रुघ्न महतो और पीओ टीएस चौहान के आश्वासनों के बाद भी लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं हुआ है.

बरोरा से प्रह्लाद बरनवाल की रिपोर्ट

Dhanbad BCCL News, धनबाद : बीसीसीएल (BCCL) बरोरा एरिया की सबसे बड़ी श्रमिक कॉलोनी ‘मुराइडीह’ में इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति और लो-वोल्टेज की समस्या से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं. भीषण गर्मी के इस मौसम में बुधवार रात करीब 10 बजे काली मंदिर के समीप स्थित ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण पूरी कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई. केबल जलने की वजह से लगभग 300 आवासों की बिजली पूरी तरह गुल रही, जिससे पूरी रात लोग उमस और गर्मी में तड़पने को मजबूर रहे. करीब 17 घंटे की लंबी मशक्कत के बाद जब मरम्मत कार्य पूरा हुआ और बिजली बहाल हुई, तब जाकर कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली.

लो-वोल्टेज से कूलर-पंखे हुए बेकार, जनजीवन हुआ बेपटरी

कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि 17 घंटे के इस बड़े पावर कट के अलावा भी यहां दिन-रात बिजली की आंख-मिचौली जारी रहती है. सबसे बड़ी समस्या लो-वोल्टेज की है, जिसके कारण घरों में लगे पंखे तक ठीक से हवा नहीं दे पा रहे हैं. ऐसी तपती गर्मी में कूलर, फ्रिज और अन्य आवश्यक विद्युत उपकरण पूरी तरह से शो-पीस और बेकार साबित हो रहे हैं. पर्याप्त बिजली न मिलने से बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की सेहत और पानी की आपूर्ति समेत पूरा जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है.

Also Read: साहिबगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार के तीन सहित ब्राउन शुगर के चार तस्कर गिरफ्तार

विधायक शत्रुघ्न महतो और पीओ की चेतावनी भी बेअसर

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मुराइडीह कॉलोनी के बढ़ते दायरे को देखते हुए यहां एक अतिरिक्त (अलग) ट्रांसफार्मर लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही है. कुछ दिन पूर्व ही इस समस्या से आक्रोशित महिलाओं ने स्थानीय बिजली घर (सब-स्टेशन) पर जोरदार प्रदर्शन भी किया था. इस आंदोलन के बाद हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने बीसीसीएल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की कड़ी चेतावनी दी थी. वहीं, बीसीसीएल के परियोजना पदाधिकारी (PO) टीएस चौहान ने भी जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाने और व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिया था. लेकिन इन आश्वासनों और चेतावनियों के बावजूद धरातल पर अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है और अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं.

Also Read: सरायकेला मॉडल कॉलेज का प्रथम उपाधि समारोह संपन्न, 50 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >