धनबाद के बलियापुर में बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दर्जन से अधिक लोग हिरासत में

Dhanbad Baliapur News: धनबाद के बलियापुर में शुक्रवार की घटना के बाद शनिवार को दहशत और सन्नाटे का माहौल रहा. साप्ताहिक बाजार से लेकर दुकानें तक बंद रहीं, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी ने शांति बनाए रखी है. रात भर चली छापेमारी और भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच, कैसी है बलियापुर की वर्तमान स्थिति? देखिए ग्राउंड जीरो से हमारी यह रिपोर्ट

Dhanbad Baliapur News, धनबाद : धनबाद जिले के बलियापुर में हुई घटना के बाद, शनिवार को पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा. स्थिति को देखते हुए यहाँ लगने वाली साप्ताहिक बाजार नहीं लगा. इस इलाके की अधिकांश दुकानें भी बंद रहीं और सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम देखी गई.

पुलिस की मुस्तैदी से हालात नियंत्रण में

तनाव के बावजूद पुलिस की सक्रियता के कारण स्थिति नियंत्रण में बनी रही. प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. संवेदनशील इलाकों जैसे भिखराजपुर, बलियापुर चौक, यूको बैंक के पास और सिंगियाटांड़ में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. थाना स्तर पर भी अतिरिक्त बल की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

Also Read: XLRI जमशेदपुर में खुला ‘एक्साइट’ रूरल बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर, ग्रामीण स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ान

रातभर चली छापेमारी, कई लोग हिरासत में

घटना के बाद पुलिस पूरी रात सक्रिय रही. अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर, दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

डीसी-एसएसपी ने किया दौरा, दिए जरूरी निर्देश

शुक्रवार देर रात डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार खुद बलियापुर पहुंचे. उन्होंने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. प्रशासन की इस सक्रियता के बाद सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है.

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

भिखराजपुर से सिंगियाटांड़ तक पुलिस गश्त लगातार जारी है. थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि हालात पूरी तरह काबू में हैं और पूरे इलाके की ड्रोन व अन्य माध्यमों से निगरानी की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: गढ़वा: रामनवमी में बवाल के बाद पुलिस का हंटर, 72 नामजद और 200 से अधिक अज्ञात पर FIR, 20 को जेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >