उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा, फायर सेफ्टीसहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा

धनबाद .

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बुधवार को कृषि बाजार समिति में विधानसभावार बनाए गए मतगणना हॉल का निरीक्षण किया. उन्होंने स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक जाने वाले मार्ग, सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा, फायर सेफ्टी, साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वहीं अलग-अलग स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल, टेबल नंबर आदि के लिए साइन बोर्ड लगाने, स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक जाने वाले मार्ग पर शेड बनाने, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा मतगणना के लिए चयनित कर्मियों का अप्वाइंटमेंट लेटर शीघ्र जारी करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर आरओ सेल के नोडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, डीपीआरओ सुनील कुमार सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >