बिनोद बिहारी चौक से डि-नोबिली स्कूल तक लगे स्पीड नियंत्रण मशीन

बारामुड़ी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने की मांग

धनबाद.

सड़क दुर्घटना में सोमवार को डि-नोबिली स्कूल की छात्रा की मौत हो गयी. अनियंत्रित स्पीड के कारण यह दुर्घटना घटी है. यह इकलौती ऐसी घटना नहीं बल्कि आठ लेन सड़क पर लगातार ऐसे हादसे हो रहे हैं. बारामुड़ी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष देवाशीष पाल ने जिला प्रशासन से आठ लेन सड़क पर स्पीड नियंत्रण मशीन व सीसीटीवी कैमरा लगाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि आठ लेन सड़क पर लोग अनियंत्रित स्पीड से गाड़ी चलाते हैं. इसके कारण दुर्घटनाएं घट रही हैं. आठ लेन सड़क पर स्पीड नियंत्रण मशीन व सीसीटीवी कैमरा लगने से निर्धारित स्पीड से अधिक गति से वाहन चलाने पर जुर्माना का प्रावधान हो, तो काफी हद तक हादसों को कम किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >