आठ वर्षीय बालक की मौत, चीत्कार से माहौल गमगीन

बच्चे की मौत के बाद शोक

कतरास. छाताबाद पांच नंबर निवासी बिच्छू पंडित के आठ वर्षीय पुत्र की मौत हो गयी. वह शुक्रवार को छत पर अपनी बहन के साथ खेल रहा थे, तभी वह अचेत होकर गिर पड़ा. तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर दिल्ली में काम कर रहे पिता बिच्छू शनिवार को पहुंचे. परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. बिच्छू का वह एकलौता पुत्र था. लोगों ने बताया कि गुरुवार को आयी आंधी-पानी के दूसरे दिन अत्यधिक गर्मी बढ़ गयी थी. कई बच्चे छत पर खेल रहे थे. उसिी दौरान गर्मी से बालक अचेत हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >