Dhanbad News:राजगंज में नक्सली होपना माझी की पुण्यतिथि मनी

Dhanbad News:हार्डकोर नक्सली रहे होपना माझी का शहादत दिवस बुधवार की शाम को राजगंज के गंगापुर स्थित उनके समाधि स्थल पर मनाया गया.

Dhanbad News:हार्डकोर नक्सली रहे होपना माझी का शहादत दिवस बुधवार की शाम को राजगंज के गंगापुर स्थित उनके समाधि स्थल पर मनाया गया. समारोह का आयोजन भाकपा माले व मृतक के परिजनों ने किया. अध्यक्षता होपना के छोटे भाई जीवन टुडू ने की. मुख्य अतिथि भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने समाधि स्थल पर लाल झंडा फहराया. इस दौरान हलधर महतो ने कहा कि होपना माझी गरीब, किसान, मजदूर की आवाज थे. समाज में शोषण व अत्याचार के खिलाफ इन्होंने आवाज उठायी थी. हजारीबाग जेल में उनकी मौत हो गयी थी. मौके पर सोनोत संथाल समाज के केंद्रीय सचिव अनिल कुमार टुडू, अनंत टुडू, रूपलाल किस्कू, प्रदीप टुडू, काली टुडू, विजय टुडू, महादेव टुटू, सुरेश टुडू, गोपाल टुडू, महादेव मुर्मू, किशोर टुडू, हरिलाल टुडू, काशी प्रसाद महतो, झामुमो के गोविंद महतो, रविन्द्र महतो, जितेंद्र टुडू, शनिचर टुडू, कालोमनी देवी, दुलाली देवी, बड़की देवी, चांदमनी देवी, बाहामुनी देवी, फूलमनी देवी, सरदार सोरेन, लालू राणा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >