Dhanbad News : भौंरा गौरखूंटी में शनिवार को झामुमो नेता स्व. सुरेश महतो की पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी बिनोती देवी, पुत्री निश कुमारी समेत परिजनों व अन्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. अध्यक्षता निवर्तमान पार्षद चंदन महतो व संचालन जंगबहादुर जैसवारा ने किया. मौके पर दिलीप चक्रवर्ती, मौसम महांति, सुबोध सिंह, अनूप महतो, कामेश्वर साव, शिवबालक पासवान, योगेंद्र महतो, कार्तिक महतो, गफ्फार अंसारी, अरुण राय, विनोद महतो, सुनील महतो, शिव प्रकाश सिंह, विजय वर्मा, बासुदेव ऋषि आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
