युवक पर जानलेवा हमला कर लूट पाट

पिता ने की थाना में शिकायत

धनबाद.

कार्मिक नगर, न्यू सुगीयाडीह के रहने वाले युवक अजय कुमार यादव के ऊपर जानलेवा हमला कर उसके साथ लूटपाट करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बुधवार की शाम अजय के पिता जगदीश यादव ने सरायढेला में विशाल पासवान समेत पांच- छह युवकों पर अजय का सिर फोड़ने और उससे 10 हजार रुपये व सोने का चेन छिनने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है. उन्होंने बताया कि शाम नौ बजे के करीब जब अजय अपने काम से घर लौट रहा था. तभी कार्मिक नगर के पास विशाल और उसके साथ मौजूद अन्य लड़कों ने इस घटना का अंजाम दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >