Dhanbad News : घर में फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव

Dhanbad News : घर में फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव

Dhanbad News : महुदा थाना क्षेत्र के कंचनपुर नीचे टोला में शनिवार को स्व. महादेव रवानी के छोटे पुत्र चूरण रवानी(24 वर्ष) का शव घर में फंदे से झूलते हुए पाया गया. परिजनों की सूचना पर महुदा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. घटना के बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि चूरण रवानी का विवाह दो वर्ष पहले नगड़ी बस्ती में हुआ था. उसकी एक छह माह की बच्ची भी है. वह अधिकतर ससुराल में ही रहता था. कभी-कभार ही घर आता था. इधर, एक-दो दिन पहले ही ससुराल में पत्नी से झगड़ा हुआ था और रात को ही वह घर आ गया था. शनिवार की सुबह जब उसकी मां उसे उठाने गयी तो दरवाजा अंदर से बंद था. लोगों ने आकर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि चूरण साड़ी के फंदे के सहारे घर में लगे ऐंगल पर झूल रहा है. मृतक ससुराल में रहकर ही मजदूरी करता था. परिवार में मां एवं बड़ा भाई का परिवार है. इस संबंध में थाना प्रभारी देवानंद प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >