डीसी ने चार एमओआइसी व सीएचओ का रोका वेतन, एमटीसी संचालन में लापरवाही का मामला

धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने कुपोषण उपचार केंद्रों (MTC) के खराब संचालन पर सख्त रुख अपनाया है. गोविंदपुर, झरिया, निरसा और बाघमारा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों (MOIC) और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है.

धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में माल्न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर (एमटीसी, कुपोषण उपचार केंद्र) के संचालन में लापरवाही को लेकर सख्त रुख दिखा. मौके पर एमटीसी के खराब संचालन और अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उपायुक्त ने गोविंदपुर, झरिया, निरसा और बाघमारा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों (एमओआइसी) का वेतन अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया.

नियमित मॉनिटरिंग पर बल

बैठक के दौरान चारों प्रखंडों में संचालित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के खराब प्रदर्शन पर भी नाराजगी जतायी गयी. उपायुक्त ने सभी संबंधित सीएचओ का वेतन भी अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया. बैठक में स्पष्ट किया गया कि कुपोषित बच्चों के उपचार एवं पोषण सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. सभी संबंधित अधिकारियों को एमटीसी के संचालन में सुधार लाने, नियमित मॉनिटरिंग तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amar Kumar Yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >