Dhanbad News: बीबीएमकेयू : अप्रैल में होने वाली परीक्षाओं की तिथियां जारी

Dhanbad News: यूजी, पीजी, बीए-एलएलबी और एमबीबीएस की आयोजित होंगी परीक्षाएं

Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने अप्रैल माह में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं. यूजी, पीजी, बीए-एलएलबी और एमबीबीएस पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों पर होंगी. परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी की गयी है.

यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा नौ से

यूजी सेमेस्टर वन (सत्र 2025-29) की परीक्षा नौ अप्रैल से 30 अप्रैल तक होगी. परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तथा दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे होगी. वहीं पीजी सेमेस्टर वन (सत्र 2025-27) की परीक्षा आठ से 17 अप्रैल तक चलेगी. यह परीक्षा एक ही पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी.

बीए-एलएलबी सेमेस्टर आठ की परीक्षा 11 से

बीए-एलएलबी सेमेस्टर आठ (सत्र 2021-26) की परीक्षा 11 से 23 अप्रैल तक होगी. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक एक की पाली में होगी. इसके लिए धनबाद में पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज और बोकारो में चास कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इसके अलावा एमबीबीएस सेकेंड प्रोफेशनल की सप्लीमेंट्री परीक्षा सात से 13 अप्रैल तक होगी. यह परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक एक ही पाली में होगी. प्रायोगिक परीक्षाएं 15 से 17 अप्रैल के बीच होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >