Dhanbad News: वर्दी में थिरकना पड़ा महंगा, राजगंज थाना प्रभारी लाइन क्लोज

Dhanbad News: वायरल वीडियो में अलीशा कुमारी पुलिस वर्दी में भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आयीं

Dhanbad News: राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी का डांस करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह पुलिस वर्दी में भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके साथ कुछ अन्य महिलाएं और एक महिला पुलिस जवान भी दिखाई दे रही हैं. पुलिस नियमावली के अनुसार, वर्दी में इस तरह की गतिविधियों में शामिल होना अनुचित माना जाता है, क्योंकि इससे वर्दी की गरिमा प्रभावित होती है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने कार्रवाई करते हुए अलीशा कुमारी को लाइन क्लोज कर दिया है. बताया जाता है कि राजगंज थाना से मटन प्रसाद महतो की जब्त बाइक गायब हो गयी थी. इस संबंध में 19 मार्च को मटन प्रसाद ने ग्रामीण एसपी से शिकायत की. उस मामले में भी वरीय पुलिस अधिकारी जांच कर रहे थे. लगातार लापरवाही और वर्दी में डांस करने के कारण एसएसपी ने कार्रवाई की है.

बोले एसएसपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी को लाइन क्लोज किया गया है. जांच की जा रही है.

प्रभात कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षकB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >