डालसा ने नशे के शिकार बच्चों का किया रेस्क्यू

वात्सल्य परियोजना के तहत जिले में चलाया जा रहा है अभियान

धनबाद.

धनबाद के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर जिले में चलाये जा रहे वात्सल्य योजना के तहत सोमवार को धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर से नशे के शिकार एक नाबालिग का रेस्क्यू सीडब्ल्यूसी के सहयोग से किया गया. तुरंत इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल धनबाद में लाया गया. सूचना मिलते हैं अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश रोशन सदर अस्पताल पहुंचे और बच्चे से बातचीत की डॉक्टर को समुचित इलाज का निर्देश दिया. न्यायाधीश ने सीडब्ल्यूसी को निर्देश दिया कि बच्चे की पढ़ाई लिखाई और उचित देखभाल के लिए तुरंत प्रबंध किया जाये. नाबालिग आसनसोल का रहने वाला है. उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है. वह रेलवे स्टेशन में रहता है. उसने बताया कि साथियों के साथ उसने नशा करना सीख लिया. अवर न्यायाधीश सह डालसा सचिव राकेश रोशन ने बताया कि झालसा के निर्देश पर नशाखोरी में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर डॉक्टर की सहायता से उनकी लत को छुड़ाकर उनके उज्जवल एवं बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के निर्देश पर वात्सल्य परियोजना पूरे जिले में चलायी जा रही है. इसके तहत आज एक बच्चे का रेस्क्यू हुआ है. मौके पर परियोजना के सदस्य डॉ विकास कुमार राणा, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी, डीसीपीओ साधना कुमारी, एनजीओ के सदस्य संतोष विकराल, महेश्वर रवानी, पीएलवी चंदन कुमार, अजीत कुमार दास ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >