बरोरा. माथाबांध स्थित बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. विद्यालय के प्राचार्य प्रहलाद कुमार ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये.
इस अवसर पर प्राचार्य प्रहलाद कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान हासिल करना नहीं है, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी जरूरी है. उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया.
प्रमाण पत्र पाकर विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र के मार्गदर्शन में किया गया था. प्रमाण पत्र मिलने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला.
ये भी पढ़ें: 14 साल से अधर में पड़ी महेशपुर सायलो परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, पहली बार पहुंचा ट्रायल डीजल इंजन
मौके पर उपप्राचार्य महेंद्र कुमार, शिक्षक बिनोद कुमार, आकाश कुमार, जगदीश प्रसाद तथा शिक्षिकाएं मुस्कान कुमारी, कुमुद कुमारी, मनीषा कुमारी, रानी कुमारी, किरण देवी, गुनगुन कुमारी और बेबी देवी मौजूद थीं.
