आवासों में दरार के बाद बीसीसीएल ने जारी की चेतावनी, असुरक्षित क्षेत्र खाली करने की अपील

बस्ताकोला क्षेत्र की एकीकृत ईस्ट भगतडीह-सिमलाबहाल कोलियरी के आवासों में दरारें आने के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है. तकनीकी जांच में क्षेत्र को अत्यंत असुरक्षित पाया गया है, और निवासियों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है.

बस्ताकोला क्षेत्र अंतर्गत एकीकृत ईस्ट भगतडीह-सिमलाबहाल कोलियरी के पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे स्थित आवासों में दरार आने के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने सुरक्षा को लेकर सूचना जारी की है. तकनीकी टीम के निरीक्षण में क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत असुरक्षित और अति संवेदनशील पाया गया है. प्रबंधन ने लोगों से असुरक्षित आवासों को तत्काल खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है.

22 अगस्त को दोपहर में आवासों में पड़ी दरार

एकीकृत ईस्ट भगतडीह-सिमलाबहाल कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी की ओर से 23 अगस्त को जारी सूचना के अनुसार, 22 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे उक्त आवासों में दरार आने की जानकारी मिली. इसके बाद तकनीकी टीम ने मौके का निरीक्षण किया. जांच में क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील और असुरक्षित पाया गया.

पहले भी पुनर्वास के लिए की जा चुकी है अपील

बीसीसीएल प्रबंधन के अनुसार, इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूर्व में भी कई बार सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित होने की अपील की जा चुकी है. वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रबंधन ने एक बार फिर लोगों से असुरक्षित आवास खाली करने को कहा है. साथ ही जेआरडीए के प्रावधानों के तहत मिलने वाले पुनर्वास लाभ का उपयोग कर सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गयी है.

हादसा होने पर निवासी होंगे जिम्मेदार : प्रबंधन

प्रबंधन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सूचना के बावजूद यदि कोई व्यक्ति असुरक्षित क्षेत्र में रहता है और किसी प्रकार की अनहोनी या दुर्घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित निवासी की होगी. प्रबंधन ने जारी आदेश का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >