Dhanbad News : भाकपा माले की जिला कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

Dhanbad News : नप में व्याप्त लूट-भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन जारी रखने का निर्णय

Dhanbad News : निरसा. भाकपा माले की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय निरसा में हुई. बैठक में सदस्यता अभियान व सांगठनिक विस्तार पर चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से पोलित ब्यूरो सदस्य सह धनबाद लोकसभा प्रभारी जनार्दन प्रसाद उपस्थित थे. संचालन आगम राम ने किया. बैठक में पार्टी सदस्यता अभियान चलाकर सदस्यता टार्गेट को पूरा करने, मार्च के अंत तक शाखा व लोकल कमेटी का गठन करने, केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के तहत मनरेगा कानून में फेरबदल के विरोध में 18 मार्च को रांची राज्य भवन मार्च में निरसा से हजारों लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही चिरकुंडा नप चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार को मिले वोट के लिए वहां के लोगों को बधाई दी गयी. साथ ही नप में व्याप्त लूट-भ्रष्टाचार व विकास के सवाल पर आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया गया. मौके पर कार्तिक प्रसाद, टुटून मुखर्जी, जिप सदस्य बादल चंद्र बाउरी, श्रीकांत सिंह, नागेंद्र कुमार, मनोरंजन मल्लिक, हरेंद्र सिंह, जगदीश शर्मा, प्रदीप सुमन, कृष्णा सिंह, गोपाल दास, रामजी यादव, बीके सिंह, अमरेश चक्रवर्ती, विपिन मंडल, मुमताज अंसारी, रामजी यादव, रोशन मिश्रा, मनु सिंह, तारापदो बाउरी, नामिता महतो, प्रदीप सुमन, श्रीराम विश्वकर्मा, सोहन मुर्मू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >