धनबाद. झारखंड के धनबाद जिले के बिसुनपुर में शुक्रवार तड़के गुटखा से लदे एक कंटेनर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया और वह धू-धू कर जलने लगा. इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. कंटेनर के चालक और खलासी झुलस गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.
आग पर पाया गया काबू
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. लेकिन तब तक कंटेनर में लदा लाखों रुपये का गुटखा जल कर नष्ट हो चुका था.
ये भी पढ़ें- JPSC Student Protest: सीएम हाउस से छात्रों को आया संदेश, पांच लोगों के प्रतिनिधि से बात करेगी सरकार
पुलिस मौके पर पहुंची
धनबाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और बचे हुए सामान की सुरक्षा में जुटी रही. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगी प्रतीत होती है. मामले की जांच की जा रही है. घटना के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा.
ये भी पढ़ें- JPSC Student Protest: छात्रों के आंदोलन पर जयराम महतो का ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो खुद अनशन पर बैठूंगा
