Dhanbad News: कांग्रेस ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

धनबाद.

भारत के स्वतंत्रता सेनानी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती तथा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया. जिला कांग्रेस मुख्यालय, हाउसिंग कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की.

दोनों महान नेताओं के योगदान पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल और इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर की गयी. इसके बाद विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दोनों महान नेताओं के योगदान व उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला. जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक न्याय और गरीबों के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए. उनके नेतृत्व में भारत ने विकास और आत्मविश्वास की नयी उंचाइयां प्राप्त कीं. वहीं लौह पुरुष सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद रियासतों के एकीकरण कर आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी. कार्यक्रम में प्रभात सुरलिया, महेंद्र दुबे, देवेंद्र कुमार, गोपाल कृष्ण चौधरी, बाबू अंसारी, हरेंद्र शाही, मनोज हाड़ी , बीरेंद्र कुमार यादव,गंगा वाल्मीकि,,देवेंद्र पासवान, जमालुद्दीन, सत्यानंद पांडे, आशीष सिन्हा, देवेंद्र कुमार,गणपत महतो रमेश राय, प्रमोद यादव , लाली महतो,राजेश राम, रंजीत कुमार, संजय कुमार, नवीन पासवान, मधुसूदन सिंह चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >