गायत्री व पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष

हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह गुरुवार को गोधर काली बस्ती पहुंचकर गायत्री कुमारी व उसके परिवार से मिले. उनका हाल-चाल जाना और कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया. उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की. श्री सिंह ने कहा कि गायत्री व उसके परिवार के साथ मारपीट करने वाले सभी दोषी जल्द गिरफ्तार होंगे. इसे लेकर उन्होंने धनबाद के एसएसपी एच पी जनार्दन से फोन पर बात भी की. उन्होंने आश्वस्त किया है कि दोषियों पर अविलंब कार्रवाई की जायेगी. पीड़ित परिवार को प्रशासन इंसाफ दिलाकर जान माल की रक्षा करेगी. श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती के साथ खड़ी है. ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व गोधर काली बस्ती में कुछ असामाजिक तत्वों ने गायत्री और उसके परिजनों के साथ मारपीट की थी. बता दें कि गत चार फरवरी को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गोधर काली बस्ती में गायत्री कुमारी से मिलकर रोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की थी. मौके पर झारखंड प्रदेश सचिव वैभव सिन्हा, नवीन सिंह, गोपाल कृष्णा चौधरी, जय प्रकाश चौहान, देवेंद्र पासवान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >