SNMMCH के डॉक्टरों ने की जटिल ईएनटी सर्जरी, तालू का छेद ठीक कर निकाले इंप्लांट

एसएनएमएमसीएच के ईएनटी विभाग ने गुरुवार को एक जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. ऊपरी तालू में फंसे इंप्लांट को निकाला गया और छेद की मरम्मत की गई, जिससे मरीज की जान बचाई गई.

धनबाद. एसएनएमएमसीएच के ईएनटी विभाग में गुरुवार को एक जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गयी. टुंडी के रतनपुर निवासी विपिन मुखर्जी के मुंह के ऊपरी हिस्से यानी हार्ड पैलेट में फंसे और अपनी निर्धारित जगह से हटे कई इंप्लांट को ऑपरेशन कर निकाला गया. साथ ही हार्ड पैलेट में हुए छेद (पैलेटल परफोरेशन) की सर्जरी कर उसकी मरम्मत की गयी.

ये भी पढ़ें: तेज बारिश में एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के पास टोटो पर गिरा पेड़, टला हादसा

जटिल प्रक्रिया को देखते हुए मरीज का ऑपरेशन जनरल एनेस्थीसिया देकर किया गया. ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ जयंत चक्रवर्ती ने बताया कि मरीज ने पूर्व में एसएनएमएमसीएच से बाहर इंप्लांट लगवाया था.

बाद में कई इंप्लांट अपनी निर्धारित जगह से हटकर गलत स्थान पर पहुंच गये और प्रभावित हो गये. जांच के बाद एसएनएमएमसीएच के ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर इंप्लांट निकालने और तालू में हुए छेद की मरम्मत करने का निर्णय लिया.

इन डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन

डॉ जयंत चक्रवर्ती के साथ सहायक सर्जन डॉ करमवीर और डॉ लखेश्वर मुर्मू ने सर्जरी में सहयोग किया. ओटी में सिस्टर अनिता और ओटी असिस्टेंट दिलीप राम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. वहीं एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ दीक्षा और डॉ अतिरा ने संभाली.

चिकित्सकों के अनुसार, इंप्लांट के अपनी निर्धारित जगह से हट जाने और तालू में छेद होने के कारण सर्जरी जरूरी थी. ऑपरेशन के माध्यम से इंप्लांट निकालने के साथ प्रभावित हिस्से की मरम्मत की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >