Dhanbad News: जल संकट की शिकायत अब ऑनलाइन होगी, ‘धनबाद जल सेवा’ वेबसाइट शुरू

जिला प्रशासन ने ‘धनबाद जल सेवा’ नामक वेबसाइट की शुरुआत की. इसके अलावा क्यूआर कोड स्कैन कर भी लोग दर्ज कर सकेंगे शिकायत

गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट से निपटने के लिए धनबाद जिला प्रशासन ने नयी पहल शुरू की है. रविवार को जिला प्रशासन ने ‘धनबाद जल सेवा’ नामक वेबसाइट की शुरुआत की, जिसके माध्यम से लोग पानी से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे. इस सुविधा के तहत लोग उक्त वेबसाइट https://dhn-jalsewa.in पर जाकर अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं. साथ ही जिला प्रशासन ने इसके लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है, जिसे स्कैन कर लोग सीधे शिकायत पोर्टल तक पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. शिकायत दर्ज होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से गठित टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करेगी और जल संकट के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगी. अधिकारियों के अनुसार इस व्यवस्था से पानी की समस्या की निगरानी और समाधान दोनों तेजी से संभव होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >