कोल अधिकारी को पिस्टल सटा रुपये लूटे, हत्या की धमकी

पीबी एरिया अंतर्गत गोपालीचक कोलियरी के फायर प्रोजेक्ट में कार्यरत उप प्रबंधक ( इंचार्ज ) उमेश मरांडी को पिस्तौल सटाकर हत्या की धमकी देते हुए अपराधियों ने 23 सौ रुपये लूट लिये.

पुटकी.

पीबी एरिया अंतर्गत गोपालीचक कोलियरी के फायर प्रोजेक्ट में कार्यरत उप प्रबंधक ( इंचार्ज ) उमेश मरांडी को पिस्तौल सटाकर हत्या की धमकी देते हुए अपराधियों ने 23 सौ रुपये लूट लिये. घटना शुक्रवार दोपहर की है. इस संबंध में भुक्तभोगी श्री मरांडी ने पुटकी थाना में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. इसमें कहा है कि वह अपनी स्कूटी से फायर प्रोजेक्ट (आउटसोर्सिंग स्थल) से गोपालीचक हिंदी भवन कार्यालय जा रहे थे. तभी धनबाद- बोकारो मेन रोड से पहले एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक आये और स्कूटी रोक दी. एक युवक ने पिस्तौल तान कर गाली-गलौज करते हुए उनकी जेब से पर्स निकाल लिया और उसमें रखे 23 सौ रुपये निकाल लिये. फिर पर्स व चाबी सड़क पर फेंक कर हत्या की धमकी देते हुए चले गये. इधर इस घटना से बीसीसीएल पीबी एरिया के अधिकारियों में भय का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >