Dhanbad News : बरवापूर्व. गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवली के अंबोना मोड़ एनएच-19 के बगल में खड़ा स्टीम कोयला लदा एलपी ट्रक अनियंत्रित होकर शुक्रवार की रात को टकरा जाने से होटल का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही कई होटल कर्मी बाल-बाल बचे. क्षति को लेकर होटल संचालक एवं ट्रक चालक के बीच हो हंगामा होने लगा. सूचना पर गोविंदपुर पुलिस गश्ती दल ने पहुंच कर मामला शांत कराया. पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर स्टीम कोयले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि कोयला लदा ट्रक को पंप के समीप खड़ा कर चालक होटल की ओर जा रहा था. तभी ट्रक पीछे की लुढ़कने लगा तो आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गयी. लोगों ने ट्रक के चक्के पत्थर डाल कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन भारी लोड ट्रक होटल की दीवार से जा टकरा.
Dhanbad News : कोयला लदा ट्रक होटल में घुसा, मची अफरातफरी

Dhanbad News : कोयला लदा ट्रक होटल में घुसा, मची अफरातफरी
Copied link
Dhanbad News : गोविंदपुर पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर स्टीम कोयले की कर रही जांच