कतरास में कोयला लदा ट्रक और सीआइएसएफ वाहन में टक्कर, जवान घायल
कतरास.
लिलौरी मंदिर फाटक के पास शुक्रवार की शाम दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गयी. उससे एक ट्रक चालक का पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. किसी तरह से लोगों ने चालक को निकाल कर उसे धनबाद इलाज के लिए भेजा. घटना के बाद से फोरलेन पूरी तरह से जाम हो गया है. सूचना मिलने पर कतरास थानेदार असित कुमार सिंह टीम के साथ पहुंचे और जाम हटाने में जुट गये. बताया जाता है कि लोड ट्रक एपी37टीई-3499 गोविंदपुर से कोयला लोड लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा था, जबकि जेएच10सीयू 2027 सीआइएसएफ का 507 वाहन धनबाद कोयला भवन जा रहा था. फाटक के पास आते ही दोनों आपस में टकरा गये. उससे सीआइएसएफ वाहन का चालक क्रिश्चन बरला के पैर पर गंभीर चोट आयी. उसका इलाज धनबाद में चल रहा है.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।